बाबा जागेश्वर नाथ का दर्शन को निकले अहरौरा के कांवरिये
चंदौली, अगस्त 26 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के अंतिम दौर में शिवभक्तों में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को अहरौरा बाजार निवासी युवाओं की टोली ने कांवर यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवर लेकर श्रद्धालु पैदल शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। युवाओं ने चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्थित महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि में विराजमान स्वयंभू बाबा जागेश्वर नाथ शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माथा टेककर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।कांवर यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.