चंदौली, जनवरी 24 -- शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि पर बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक परंपराओं और लोक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के महंत अनुप गिरी ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा भोलेनाथ के तिलकोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक लोकगीतों और भक्ति रस से सराबोर गीतों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर बसंत पंचमी की परंपरा का पालन किया। शुक्रवार की भोर म...