बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि मनाई
रांची, मई 18 -- रांची। हटिया, नगड़ी और रामगढ़ में सोमवार को बाबा जय गुरुदेव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साधकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने, मानवता की सेवा करने और स्वस्थ शरीर के लिए शाकाहार अपनाने का आह्वान किया गया। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में रूपेश गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, सोनाली भट्टाचार्य, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक राणा, कुमारी प्रीति समेत साधक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.