मुरादाबाद, जनवरी 24 -- मुरादाबाद। बाबा जयगुरुदेव संगत का 72 घंटे का पाप काटक अखंडनाम-ध्वनि कार्यक्रम शनिवार को सुबह नौ बजे से आरंभ हुआ। यह 27 जनवरी दिन मंगलवार की सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा। इसे वीडियो के माध्यम से संत उमाकांत महाराज ने भी संबोधित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं ने इन 72 घंटे के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आने वाला समय काफी कठिन है। इसलिए इस अखंड नाम-ध्वनि कार्यक्रम में नाम जप कर अपने पापों को कम करना चाहिए। इसमें समय न देने से कही ऐसा न हो बाद में पछताना पड़े। उन्होंने बताया आने वाले समय में सड़क, ट्रेन और हवाई दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। देशों के बीच युद्ध होगा। क्योंकि शिव तांडव दिखाने को तैयार हैं। इन सबसे बचने के लिए देश से विदेश तक में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जीवन को सार्थक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.