बाबा चौहरमल मंदिर का स्थापना दिवस 28 मई को
बोकारो, मई 25 -- सेक्टर 4 स्थित जय बाबा चौहरमल मंदिर प्रांगण में दुसाध जागरण मंच के कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र पासवान व संचालन महावीर पासवान ने किया। जिसमें आगामी 28 मई को मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सभी वक्ताओं ने कहा स्थापना दिवस की तैयारी में बहुत ही कम समय बचा है। इसके लिए आज से ही तैयारी में लग जाएं ताकि स्थापना दिवस धूमधाम से मन सके। वीरेंद्र पासवान ने कहा 28 मई को संध्या 6 बजे मंदिर के पुजारी लाल बाबा के द्वारा विशेष आरती मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। उसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचकर मंदिर स्थापना दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर वीरेंद्र पासवान, महावीर पासवान ,संजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.