पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड स्थित बाबा चौहरमल पार्क में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती शनिवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया जिसमें पलामू प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ पासवान समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने बाबा चौहरमल एवं स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा चौहरमल समाज के गौरव हैं, जिनके त्याग, पराक्रम और सामाजिक न्याय के संदेश आज भी प्रेरणा देते हैं। संरक्षक अंबिका पासवान, तारकेश्वर पासवान, प्रमंडल अध्यक्ष सुनील पासवान, प्रमंडल उपाध्यक्ष उदय मांझी, पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव सं...