पटना, जनवरी 2 -- दीघा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने शुक्रवार को बाबा चौक से अटल पथ होते हुए राजापुर पुल तक नाले को पाट कर बन रही सड़क का निरीक्षण किया। यहां 30 नवम्बर को नाला पाटने का काम शुरू किया गया था। विधायक ने दो माह में हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बुडको के अधिकारियों को गुणवत्ता में कोई कोताही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 4.05 किलोमीटर लंबी यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में बाबा चौक से अटल पथ और दूसरे चरण में अटल पथ से राजापुर पुल तक नाला को पाट कर दो लेन की सड़क बनेगी। सड़क बन जाने से बाबा चौक, इंद्रपुरी, रवि चौक, उत्तरी पटेल नगर, महेश नगर, शिवपुरी, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पानी टंकी, उत्तरी श्रीकृष्णापुरी, कस्तूरबा पथ, मैनपुरा और राजापुर पुल इलाके की सूरत बदल जाएगी। तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी को जाम से ...