लातेहार, जून 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी के बाबा चौक का चापानल खराब हो गया है। लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को चापानल खराब हो गया है, लेकिन उसे ठीक कराने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है। कई रेलकर्मियों ने इसपर नाराजगी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...