घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बाबा चित्रेश्वर एवं बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को धूमधाम से गाजन पर्व मनाया गया। इस दौरान बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर में शाम को भोक्ताओं ने स्वर्णरखा नदी में स्नान कर पुजारी से पूजा करायी। इसके बाद नगर परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे। अनेक भोक्ताओं ने जीभ में लोहे की कील और त्रिशूल घोंप व छड़ घुसाकर मंदिर की तीन बार परिक्रमा की। कई भोक्ताओं ने धधकते अंगारों पर चलकर हठ भक्ति दिखाकर भगवान शिव के प्रति आस्था जताई।पर्व को लेकर महिलाओं ने सड़क की सफाई भी की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बहुलिया गांव स्थित बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर और बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर में सैंकड़ों वर्षों से गाजन पर्व का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- मेलु जलाभिषेक को लेकर मां भगवती केरा एवं पाउड़ी मंदिर में उमड़...