शामली, दिसम्बर 31 -- सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर भय व आतंक फैलाने वाले बाबा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छुरा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस सोशल मीडिया पर भी निरंतर गरानी कर रही है। इसके तहत पुलिस ने बाबा गैंग पर कार्रवाई की है और गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोनिस निवासी गांव तितरवाड़ा कैराना व फरमान निवासी गढ़ीबेसक थाना सनौली जनपद पानीपत (हरियाणा) बताए गए हैं, जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, एक छुरा व एक मोबाइल बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि बाबा गैंग का सरगना जुनैद वर्तमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.