मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। इसके लिए मंदिर का पट शुक्रवार सुबह पांच बजे ही खोल दिया गया था। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि रामनवमी पर मंदिर में पांच सौ से अधिक विभिन्न प्रकार की पूजा हुई। मंदिर परिसर में स्थापित राम दरबार में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान को पंचामृत स्नान कराया गया। नये वस्त्र पहनाकर 1008 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। खीर का भोग लगा आरती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...