बाबा गरीबनाथ मंदिर में शिक्षा मंत्री ने की पूजा
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार की सुबह गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। मंत्री ने पूजा कर बिहार में खुशहाली की कामना की।मंदिर से निकलने के बाद मंत्री कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन संघ कार्यालय पहुंचे। वहां आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। वहां से सड़क मार्ग से शिवहर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, पवन दूबे, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, साकेत शुभम, आकाश चौधरी आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.