मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर के सभागार में शुक्रवार को पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने की। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने किशोर कुणाल के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने समाज सेवा और धार्मिक संस्थाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर वार्ड पार्षद केपी पप्पू, सेवइत शिबू पाठक, शशि भूषण गोलू, आशीष राज सूरी, आकाश चौधरी, शशि राजपूत, राघव ठाकुर, विश्वनाथ महादेव, लकी गुप्ता, आदर्श सिंह, बंटी गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- बाबा गरीबनाथ मंदिर में मनी पद्मश्री किशोर कुणाल की जयंती यह...