बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहले महाशृंगार, फिर खेली होली
मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा बाबा का महाशृंगार किया गया। इसके बाद होली भी खेली गई। बाबा गरीबनाथ का रंग-बिरंगे पुष्पों, भस्म और गुलाल के साथ बाबा अर्धनागेश्वर स्वरूप में महाशृंगार किया गया। पंडित आशुतोष पाठक ने बाबा की आरती की। मौके पर अध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव सुजीत कुमार, रमेश कुमार, शिवा गुप्ता, मुकेश कुमार झा, गौरव सिंह राजपूत, राहुल यादव, नीरज यादव, लड्डू यादव, सूरज चौधरी, आकाश चौधरी, मुकेश चौधरी, पप्पू यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.