मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से शुक्रवार को देशभर के 108 धार्मिक स्थलों पर भगवान सत्यनारायण की पूजा एवं कथा आयोजन के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर सनातन गौरव यात्रा निकाली गई। बाबा गरीबनाथ धाम में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद सनातन यात्रा प्रारंभ हुई। बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी व चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक और संगठन के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे ने सनातन ध्वज देकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ बाबा गरीबनाथ धाम से किया गया। इसके तहत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ ताहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू पहला सत्यनारायण भगवान कथा आयोजन नैमिषारण...