बाबा गरीबनाथ घर-घर के देवता : कृष्ण भारद्वाज
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक कृष्ण भारद्वाज ने भक्ति, तपस्या और भगवान के प्रति विश्वास का महत्व बताया। उन्होंने बाबा गरीबनाथ को मुजफ्फरपुर का ग्राम देवता बताते हुए कहा कि बाबा घर-घर के देवता हैं। इनकी कृपा से यह नगर सदैव संरक्षित और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा है। बाबा गरीबनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी महिमा का उन्होंने विस्तार से वर्णन किया। आज के मुख्य यजमान के रूप में किरण तुलस्यान एवं विनोद तुलस्यान, मंजू चौधरी एवं अशोक चौधरी ने व्यास पीठ की पूजा की।कथावाचक ने भगवान वीरभद्र की उत्पत्ति का प्रसंग सुनाया। बताया कि माता सती के आत्मदाह और भगवान शिव के अपमान से क्रोधित होकर भगवान शिव ने अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.