मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल के द्वारा मंगलवार की रात बाबा गरीबनाथ मंदिर में बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया गया। मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, मधु, शक्कर आदि से अभिषेक कर मनमोहक शृंगार किया गया। महंत अभिषेक पाठक के द्वारा बाबा की महाआरती की गई। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष साल के अंतिम दिन महाकाल सेवा दल द्वारा बाबा का भव्य शृंगार पूजन और आरती कर नये वर्ष की शरूआत की जाती है। बाबा से कामना की जाती है कि समस्त देशवासियों का बाबा मंगल करें। मौके पर दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, उज्ज्वल सहनी, ओमप्रकाश दुबे, शिवम, दीपक, सूरज, रौशन, चंदन, रितेश, विकास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.