बाबा गरीबनाथ का किया गया महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के गुरु प्रदोष पर्व पर गुरुवार को बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी बच्चा पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद दूध, दही, घी, मधु और शक्कर से पंचामृत स्नान कराया गया। रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं, अबीर-गुलाल और दीपों से बाबा का महाशृंगार किया गया। महाशृंगार के बाद धूप-दीप से आरती हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा के भव्य शृंगार के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, प्रभात मालाकार, संजय चौधरी, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र राय, अमर चौधरी, वार्ड पार्षद केपी पप्पू समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.