जमुई, फरवरी 2 -- जमुई, निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम, जमुई का 35वां यात्रा के क्रम में शिव मंदिर पांडो के परिसर में पौधा रोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में स्थानीय बच्चों एवं ग्रामीणों ने बाबा गनीनाथ सेवा टीम के साथ मिलकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, कुंदन शर्मा, प्रमोद रावत, सोनू रावत, पप्पू कुमार सहित सेवा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...