पलामू, सितम्बर 10 -- मेदिनीनगर। पलामू मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज की ओर से 12 सितंबर को टाउन हॉल में बाबा श्री गणिनाथ जी का 42वां वार्षिक जयंती मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संदीप कुमार मुख्य अतिथि होंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार पप्पू ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह सात बजे पूजा, हवन एवं यज्ञ से होगी। सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन और 10 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे बच्चों, बच्चियों और महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर दो बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा माता-पिता के सम्मान में गीत, रामचरितमानस की चौपाई औ...