लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को श्रीश्री 108 गणिनाय सिद्धि विनायक मंदिर के प्रांगण में बाबा गणिनाथ का चतुर्थ वार्षिक पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजू गुप्ता ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत अभ्युदय ध्वजारोपण के साथ की गई। इसके पश्चात विधि-विधान से बाबा गणिनाथ का पूजन संपन्न हुआ। आम श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर छेदी गुप्ता, राजन गुप्ता और अमरनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्...