समस्तीपुर, जनवरी 4 -- रोसड़ा, निज संवादाता। सोमवार से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय उर्स को लेकर स्थानीय दरगाह स्थित बाबा खास की मजार पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मजार का रंग-रोगन कर आकर्षक सजावट कर दी गई है। वहीं इस अवसर पर लगने वाले मेले की भी तैयारियां जोरों पर है। खाने-पीने से लेकर खिलौने, कपड़े, टोपी, श्रृंगार प्रसाधन, मीना बाजार आदि की दुकानें सज चुकी है। कई तरह के झूले लगाए जा चुके हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे भी लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण मेला सम्पन्न कराने को दंडाधिकारी के साथ पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। इस अवसर पर बाबा हजरत खास दुल्ले रहमतुल्लाह अल्लहे की दरगाह स्थित मजार पर हर साल चादरपोशी करने व मन्नते मांगने वालों का तांता लगा रहता है। समस्तीपुर जिला के अलावे सीमावर्ती जिला दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.