अमरोहा, जुलाई 1 -- हसनपुर, संवाददाता। हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर श्याम भक्तों के ने मंगलवार रात बाबा का भव्य संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया। मशहूर भजन गायकों ने सुंदर प्रस्तुति दी। रात तीन बजे तक भक्त संकीर्तन में झूमते रहे।श्रीश्याम मित्र मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष शोभित शर्मा एवं उनकी पत्नी मनी बेदी ने विधि विधान से पूजन किया गया। पंडित देवेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा का पूजन कराया। इसके बाद भिवानी से आए भजन गायक अनुराग मित्तल ने हनुमान चालीसा, मां शारदा वंदना, खाटू का बनूं पंछी तेरे दर पर बसेरा हो आदि भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, दिल्ली के प्रसिद्ध गायक शीतल पांडे ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका...