कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। कैनाल रोड स्थित शनिदेव मंदिर के निकट बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। वे भजन कीर्तन करते चल रहे थे। बाबा श्याम जनसेवा कुटुंब की यह शोभायात्रा शनि देव मंदिर से प्रारंभ होकर हूलागंज, सुतरखाना, सिद्धिविनायक मंदिर, भूसाटोली, बर्तन बाजार से भ्रमण करते हुए वापस हूलागंज होते हुए मंदिर पहुंची। संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि सोमवार को बाबा श्याम की मंगला आरती व भंडारे का आयोजन होगा। कुमार संदीप और तरंग मुकेश भजन गायन करेंगे। शोभायात्रा में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमिताभ बाजपेई, रजत बाजपेई, अजय चौरसिया, अखंड ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष विनय अवस्थी, सुरेश गुप्ता, अलंकार ओमर, पवन सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, डॉ. हेमंत मोहन, प्रदीप सक्सेना, महिला शिक्षा मंडल की संचालिका सीता देव...