नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अवैध पार्किंग रोकने के लिए बाबा खड़क सिंह मार्ग पर श्री हनुमान मंदिर के बाहर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एनडीएमसी के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अनुचित पार्किंग के लिए 223 चालान किए और 18 वाहनों को क्रेन से उठाया गया। नई दिल्ली रेंज के डीसीपी ट्रैफिक शोभित सक्सेना ने बताया कि बाबा खड़क सिंह मार्ग पर मंगलवार, शनिवार और रविवार को श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या से निपटने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके दौरान वाहन चालकों को दो प्रमुख अधिकृत पार्किंग स्थलों की जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.