मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- बंदरा। मतलूपुर स्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर विधायक कोमल सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से मिलकर पत्र सौंपा है। कहा है कि गायघाट विधानसभा के अंतर्गत यह प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ नेपाल सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हर वर्ष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं, समुचित सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मतलूपुर गांव में लगभग ढाई एकड़ भूमि उपलब्ध है। इधर, मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.