लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर गोला-खुटार रोड पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर स्थित बाबा क्लेश शरण मंदिर में 26वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मेडिकल व्यापारी राजेश पुरवार ने अपने पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बताया गया कि मंदिर का निर्माण लगभग 26 वर्ष पूर्व राजेश पुरवार द्वारा कराया गया था। इस मौके पर माधुरी पुरवार, राजा नारायण पुरवार, शिशिर पुरवार, ...