अल्मोड़ा, जून 28 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में शनिवार के बाद रविवार को भी आस्था का सैलाब उमड़ने से चारों तरफ भक्तों का तांता लगा रहा। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए घंटों तक कतारों में डटे रहे। पर्यटन सीजन और छुट्टी के बीच उमड़ी भीड़ से आरतोला पार्किंग पूरी तरह पैक रही। लिहाजा, पुलिस को श्रद्धालुओं के वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाना पड़ा। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों से आए भक्तों की इस अप्रत्याशित भीड़ से पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य गर्भगृह तक जाने वाले रास्तों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची और श्रद्धालुओं ने बेहद अनुशासित रहकर घंटों अपनी बारी का इंतजार किया। भीड़ का आलम यह है कि जागेश्वर धाम ...