मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- बंदरा। सकरी मन स्थित बाबा अमरसिंह स्थान में शनिवार को बाबा केवल महाराज की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। मन्नतें पूरी होने पर बकरे चढ़ाए गए। इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हत्था थाने के दारोगा चित्तरंजन प्रसाद दलबल के साथ मौजूद रहे। मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ सहनी, पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी, बैजू सहनी, नारायण सहनी, जयकिशन सहनी, नागा सहनी, लालबाबू सहनी, त्रिभुवन सहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...