कानपुर, जून 15 -- कानपुर। स्वराज इंडिया के कानपुर नगर और कानपुर देहात प्रभारी नवनीत यादव ने शिकायत की है कि बाबाकुटी से किदवई नगर चौराहा तक सीएम ग्रिड रोड पर 10 स्ट्रीट लाइटें पिछले 15 दिन से बंद हैं। यह सड़क रात में अंधेरे में रहती है। महिलाओं और बच्चों का इस रोड से होकर गुजरना मुश्किल है। तीन दिन पहले इसी रोड पर बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो गया था। इस संबंध में नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वराज इंडिया का कहना है कि अगर लाइटें ठीक नहीं हुईं तो 18 जून को मोमबत्ती यात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...