कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार। निज संवाददाता बिनोदपुर स्थित अग्रसेन भवन में अध्यात्म चेतना मंच द्वारा तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। बुधवार को बाबा की ज्योत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पंडित जयप्रकाश पांडे ने विधि विधान से बाबा की पूजा अर्चना की। गौरव केड़िया यजमान की भूमिका में थे। विजय अग्रवाल और विष्णु चौधरी के मार्गदर्शन में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बाबा का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 41 घंटे की अखंड ज्योत और हनुमान रसोई की व्यवस्था की गई है। भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए भजन गायक नेहा गर्ग और सौरभ शर्मा को बुलाया गया है। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गोयनका ने बताया कि सवामणी एवं छप्पन भोग की व्यवस्था भी की गई है। तीन अप्रैल को दोपहर 1 बजे 551 विशाल ध्वज शोभायात्रा निकाली जायेगी। महावीर प्रसाद, विकास शर्मा,नरेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.