बाबा कीनाराम स्थल पर पीएनजी आपूर्ति शुरू
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। रवींद्रपुरी स्थित अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल में मंगलवार से पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई। वाराणसी सीजीडी परियोजना के तहत गेल इंडिया ने इसकी शुरुआत की है। पहले हर माह यहां लगभग 60 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। इस सेवा का शुभारंभ गेल वाराणसी के जीएम सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर गेल के डीजीएम नवाजिश अली अंसारी, प्रवीण गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.