चंदौली, सितम्बर 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। महाकपालिक योगीराज बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के आदेश पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई है। जन्मोत्सव के कार्यक्रम 10, 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित होंगे। इसे लेकर रविवार को मठ परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह, कार्यक्रम संचालक धनंजय सिंह और संयुक्त व्यवस्थापक अरुण सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन 10 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक रामचरित मानस पाठ होगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम ने महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा सुबह 11 से शाम ...