बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंदौली, सितम्बर 11 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह आरती के बाद बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया।जन्मोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर उत्सव की खुशियों को साझा किया। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दिनभर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जलाभिषेक और आरती के साथ शुरू बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.