वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अघोर चतुर्दशी पर अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम की 427वीं जयंती का उत्सव दो दिन मनाया जाएगा। अघोरपीठ हरिश्चंद्र घाट की ओर से यह आयोजन नौ एवं 10 सितंबर को होगा। प्रथम संध्या में पूजन-अनुष्ठान हरिश्चंद्र घाट पर होंगे। दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या 'एक शाम महाकाल के नाम' का आयोजन चेतसिंह किला परिसर में होगा। यह जानकारी अघोरपीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा ने सोमवार को हरिश्चंद्र घाट के निकट एक होटल में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर की रात 11 बजे से श्मशान पीठ पूजन होगा। यह अनुष्ठान अघोर परंपरा का विशिष्ट अंग है। इसके बाद साधकों के बहुआयामी आध्यात्मिक उत्थान के लिए योगिनी चक्र पूजन होगा। 10 सितंबर को चेतसिंह किला प्रांगण की सांस्कृतिक संध्या में भजन गायक राजन तिवारी, प्र...