बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से शुरू
चंदौली, सितम्बर 10 -- चहनियां(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महाकपालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का तीन दिवसीय 427वां जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से शुरू हो गया। लेकर पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन सुबह कांवरियों की ओर से किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद मठ के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। बाबा के जन्मोत्सव पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचते हैं। वहीं क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक सोहर एवं मंगलगीत गाकर खुशी जताईं। वहीं सुबह करीब 9 बजे से रामचरितमानस के अंशों का गायन किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.