भदोही, फरवरी 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवार की शाम पुष्पों से शृंगार किया गया। उसके बाद रात तक दर्शन और पूजन का क्रम बना रहा। जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव तथा बाबा तिलेश्वरनाथ एवं बाबा गोपेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों एवं पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। स्वरूप का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती और पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर-नारियों से भर गया था। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। डमरु, शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण कराया गया। उधर, महाशिवरात्रि के कारण बाबा बड़े शिव धाम के कपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.