सहारनपुर, जुलाई 2 -- देवबंद। देवीकुंड स्थित योगी कर्णनाथ धुना सेवा ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मलीन बाबा कर्णनाथ की 14वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान दूर दराज से आए साधू संतों ने बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर भंडारे से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान योगी तूताईनाथ, योगी जयनाथ, पत्थरनाथ, योगी चेतनदास, राजीव भटनागर राजकुमार शर्मा, अरुण त्यागी, विकास अग्रवाल, प्रभात राणा, बलवीर सैनी और अनुज सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...