दुमका, फरवरी 2 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के गुरूनाथपहाड़ी स्थित कस्तूरबा विद्यालय के बगल मैदान में रविवार को युवा क्रिकेट क्लब सरैयाहाट की ओर से आयोजित एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच बाबा एलेवन सरैयाहाट और नीरज एलेवेन चरकापाथर के बीच खेला गया। जिसमें बाबा एलेवन सरैयाहाट ने नीरज एलेवेन चरकापाथर की टीम को परास्त कर शिल्ड पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट के समापन में मुख्य अतिथि युवा नेता सह समाजसेवी मनोज कुमार मंडल के द्वारा विजेता टीम को व विशिष्ट अतिथि पूजा गुप्ता के द्वारा उपविजेता टीम को शिल्ड व राशि देकर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच शौरभ कुमार ककनिया, मैन ऑफ द सीरिज शौरभ शर्मा, बेस्ट बेस्टमेन शौरभ शर्मा व अफरीदी को बेस्ट बोलर का पुरस्कार दिया गया। बताये कि इस टूर्नामेंट में कुल 5 क्रिकेट टीमों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.