बाबा ईशाननाथ को जल चढ़ा कर लिया अाशीर्वाद
सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- सीतामढ़ी। दमामी धाम स्थित बाबा ईशाननाथ मंदिर में चौथे व अंतिम सोमवारी पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंजता रहा। नदियों से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु : श्रद्धालु बागमती, लक्ष्मणा और मनुषमरा नदी के विभिन्न घाटों से पवित्र जल लेकर बाबा ईशाननाथ के दरबार पहुंचे। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु बोलबम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. यह भी पढ़ें- Supaul News: अंतिम सोमवारी पर तिल्हेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.