बाबा ईशाननाथ के दरबार में पूजा कर मांगा आशीर्वाद
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। दमामी धाम स्थित बाबा ईशाननाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने बारी-बारी से बाबा ईशाननाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु बागमती, लक्ष्मणा और मनुषमरा नदियों के विभिन्न घाटों से पवित्र जल भरकर बोलबम का जयकारा लगाते हुए दमामी धाम पहुंचे। कांवरियों के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।सुबह से दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु, गूंजे महादेव के जयकारे बाबा ईशाननाथ के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.