रांची, दिसम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद शुक्रवार को प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर धाम के मुख्य पुजारी हरिहर कर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात भगवान शिव की आरती भी करवाई गई। धाम परिसर पहुंचने पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने न्यायाधीश संजय प्रसाद का स्वागत किया। उन्होंने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूजा-अर्चना के बाद न्यायाधीश ने पूरे धाम परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर खूंटी व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, तोरपा एएसपी ख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.