रांची, जुलाई 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले का प्रसिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा आम्रेश्वर धाम गुरुवार से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के लिए पूरी तरह तैयार है। 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाले इस एक माह के धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। श्रावण मास के दौरान यह धाम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बन जाता है। श्रद्धालु बनई नदी से पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा के माध्यम से बाबा के दरबार पहुंचेंगे और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करेंगे। बोल बम के जयघोष से गूंजेगा पूरा धाम: यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट श्रावणी मेले का वातावरण श्रावणी मेले के दौरान सुबह से देर रात तक पूरा म...