कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर धाम, परमट में रविवार को प्रातः काल से भव्य महाप्रसाद एवं विशाल भंडारा महोत्सव का शुभारंभ होगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री हरि गिरि महाराज के मार्गदर्शन में महाप्रसादी भंडारे की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बाबा आनंदेश्वर के भोग आरती के लिए शाम 5 बजे से मंदिर के पट बंद होंगे और भोग आरती के बाद बाहर से ही बाबा के दर्शन होंगे। मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि मंदिर की झालरों से मनमोहक सजावट की गई है। यहां शहर के अलावा फतेहपुर, आगरा, उन्नाव, घाटमपुर, झांसी, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...