लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।सतहत्तर वर्ष पहले भारत को इसका संविधान सौंपनेवाले डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मदिवस पर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों ने समाहरणालय अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार ने बाबा के संदर्भ में रोशनी डालते हुए कहा कि बाबा सनातन समाज के सच्चे सिपाही थे। इनके द्वारा संविधान निर्माण के दौरान सबसे पहले पन्ना में श्रीराम दरबार को स्थान देना, उनका सच्चे सनातनी होने का प्रमाण है। भारत का बंटवारा नामक किताब लिखी तो उसके एक एक शब्द में उनकी वेदना की झलक मिलती है। वे कभी भी देश के बंटवारे के पक्षधर नहीं थे। यह भी पढ़ें- समता दिवस मनाया उन्होंने हमेशा जात पात, ऊंच नीच के भेद भाव से ऊपर उठकर देशहित में काम करने हेतु सदैव लोगो को प्...