बाबा अमर नाथ यात्रियों के लिए भंडारा सामग्री रवाना
मुरादाबाद, जून 23 -- श्री शिव शक्ति जनहित सेवा मंडल पिछले दस साल से बाबा अमर नाथ के यात्रियों के लिए कश्मीर में लांबर ग्राउंड, नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास बनिहाल रामवन में भंडारा आयोजित करता है। इस वर्ष यह ग्यारहवां भंडारा है। यह तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए आज मंगलवार को प्रभात मार्केट से दो ट्रक सामग्री रवाना की गई।कमल शर्मा, राहुल राय, अंकित पाल, विजय सिंह, अभिनव राजपूत, आशुतोष गुप्ता, बंटी रोहेला, सूर्यकांत, अमर, संजीव सिंह, सौरभ सक्सेना,धर्मेंद्र सैनी, विशाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.