मुरादाबाद, अगस्त 19 -- मुरादाबाद। श्री शिव सेवक दिल्ली की स्थानीय इकाई ने किसरौल स्थित गंगा मंदिर में बाबा अमरनाथ का भंडारा किया। इसका आरंभ सुबह हवन से किया गया। हवन गंगा मंदिर के पुजारी गोकरण ने कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद बाबा अमरनाथ को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी सहित विजय गुप्ता,अरविंद अग्रवाल जौनी, विपिन गुप्ता,संजय गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मुदित अग्रवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बाबा अमरनाथ के भंड़ारे में प्रसाद ग्रहण करने को उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...