रामपुर, जुलाई 1 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव से बुधवार बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 50 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। जो जम्मू-कश्मीर में हिमालय के दुर्गम पर्वतीय इलाकों में स्थित पवित्र गुफा के दर्शन के लिए निकला है। इस कठिन और दुर्गम पहाड़ी यात्रा के लिए भक्त कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और जोश देखा गया, यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ घर से श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर,तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नारियल फोड़कर मंगल कामना की गई और श्रद्धालुओं पर नारियल का छिड़काव किया गया। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ 30 युवाओं का जत्था कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना क...