भागलपुर, मार्च 6 -- होली पर्व पर बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य शृंगार कर फाल्गुनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाकर बाबा को अबीर गुलाल चढ़ाया गया। स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि बाबा को अबीर गुलाल, पूआ, मिष्ठान, फल आदि चढ़ाए जाने के साथ होली उत्सव मनाया गया। महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि ग्रहण लगने के कारण मंगलवार की शाम सात बजे के बाद मंदिर का पट खोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...