आदित्यपुर, मार्च 28 -- गम्हरिया, संवाददाता। बाबा अखाडा सापडा की ओर से रामनवमी के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजक कोकिल मंडल ने बताया कि वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों जरूरतंदों को भोजन कराया जाता है। इससे पूर्व गुरुकुल के बच्चों व अन्य श्रद्धालुओं ने रामनवमी के अवसर पर बुधवार को बजरंबली की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार को पूर्णाहुति कर हवन के साथ पूजनोत्सव को समापन होगा। इस दौरान बाबा अखाडा की ओर से गुरूकुल के बच्चों को अंगवस्त्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर पं. परिमल मुखर्जी, मुख्य संयोजक सुरेश मंडल, कोकिल मडल, बी सूर्या राव, धवल सेठ, हीरा लाल दास, दुर्गा मंडल, राकेश मंडल, नागेश मंडल, ऋषिता मंडल, आकाश दास आदि उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.